फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के खाते से धोखाधड़ी करके दो लाख उड़ाए, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। थाना सासनी गेट क्षेत्र में एक मजदूर के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके दो लाख रुपए उड़ाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सासनी गेट के मोहल्ला बराई के रहने वाले भीम प्रकाश पुत्र रवि शंकर का बन्नादेवी स्थित बैंक में खाता है। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 1 जनवरी को उसके पास मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से दो लाख रुपए निकाल लिए हैं। बैंक जाकर जानकारी करने पर पता लगा के चेक के माध्यम से पैसे निकाले गए हैं। इसकी शिकायत भीम प्रकाश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर करी। जांच में पाया गया कि कृष्णापुरी मठिया के रहने वाले मनोज शर्मा व एक अन्य व्यक्ति दिनेश सिंह द्वारा पैसे निकाले हैं। उनके आधार कार्ड की कॉपी भी लेन-देन में लगी हुई पाई गई। जांच में यह भी पाया गया जिस चेक का इस्तेमाल आरोपियों ने किया है 6 महीने पहले वह चेक आरोपियों ने भीम प्रकाश से यह कह कर लिया था कि यह कटा फटा है। किसी काम का नहीं है। उस पर भीम प्रकाश के हस्ताक्षर भी थे। यह मामला बन्नादेवी स्थित बैंक में होने के कारण थाना बन्नादेवी में स्थानांतरित किया गया।  पीड़ित के मुताबिक इस संबंध में पुलिस की ओर से यह भी कहा गया कि आरोपियों ने एक लाख रुपए देकर मामले को सुलझाने की पेशकश की है। लेकिन उसने यह पेशकश ठुकरा दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कृष्णापुरी मठिया सासनी गेट निवासी मनोज, दिनेश सिंह और अज्ञात बैंक कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें