अलीगढ़। शहर के प्रसिद्ध कारोबारी की कार पर हुए हमले के मामले में जिला पंचायत सदस्य की जीप को रिलीज किए जाने और अन्य आरोपियों के सरेंडर किए जाने की याचिका पर सुनवाई 21 जनवरी को होगी।
इस मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 10 जनवरी को शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति की कार पर आरोपियों द्वारा हमला कर दिया गया था। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी, कार्तिक चौधरी और शोभांश ठाकुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। अब इस मामले में 21 जनवरी को अन्य आरोपियों की समर्पण याचिका और दीपक चौधरी की सीज की गई जीप को रिलीज करने के संबंध में सुनवाई होगी।