फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी ईदगाह में हुई घटना के जिम्मेदार पुलिसकर्मी को क्षेत्र से हटाया जाए : महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। शहर के प्रथम नागरिक महापौर मोहम्मद फुरकान ने शाहजमाल क्षेत्र में पुरानी ईदगाह का गेट तोड़े जाने और मारपीट की घटना पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने बुधवार को दोपहर में एसएसपी मुनिराज जी से मुलाकात कर इस घटना के जिम्मेदार पुलिसकर्मी को क्षेत्र से हटाने की मांग की है। एसएसपी से मिलने के बाद महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि शाहजमाल में देर रात ईदगाह के अंदर लोग सो रहे थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। सोते हुए लोगों को उठाया और मारपीट की। जबकि कोई बात भी नहीं थी। पुलिस को इस तरह मुखबिरों की बातों में आकर कोई कदम नहीं उठाना चाहिए था। ऐसे मामलों में जिम्मेदारी से काम करते हुए पहले पूरी बात की पुष्टि कर लेनी चाहिए थी। हम ने मांग की है कि इस घटना के जो भी जिम्मेदार पुलिसकर्मी हैं उनको क्षेत्र से हटा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें