एएमयू सिटी स्कूल में स्कूल की पत्रिका टेक टाइम्स का विमोचन करते निदेशक प्रोफेसर असफर अली खान व अन्य
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सिटी स्कूल में टेक टाइम्स नाम की स्कूल पत्रिका का विमोचन एएमयू स्कूल के निदेशक प्रोफेसर असफर अली खान ने किया।
इस पत्रिका में सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित सामग्री को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय से कंप्यूटर का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इस समय को हमारे शिक्षकों ने बखूबी उपयोग किया है। इसी के चलते सभी परीक्षाएं ऑनलाइन सफलतापूर्वक संपन्न हो रही हैं। यह सारा काम कुशल शिक्षकों के कारण ही संभव हो पाया है।
कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर आबिद अली खान, सहायक निदेशक डॉ. मोहम्मद शादाब ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रिंसिपल तनवीर नवी, कंप्यूटर शिक्षक मोहम्मद शोएब, मोहम्मद फैजान, अजीज बेग, आईटी विभाग के प्रभारी डॉ. जुल्फिकार आदि मौजूद रहे। संचालन सईद अनवर ने किया।