एएमयू स्कूल के शिक्षक डॉ जुल्फिकार ग्रामीणों को शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व के विषय में जानकारी देते हुए
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। शैक्षिक व समाज कल्याण सोसायटी हमसफर के पदाधिकारियों ने अतरौली के गांव रुखाला में जाकर ग्रामीणों को कंबल और रजाईयों का वितरण किया।
साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। संस्था के सचिव और सिटी स्कूल के शिक्षक डॉ. जुल्फिकार ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के विषय में बताया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं उनको सोसाइटी हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उप सचिव शबनम परवीन ने सरल जीवन शैली के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन छात्र संघ के पूर्व सदस्य सैयद मोहम्मद शाहरुख ने किया।