गुरु नानक देव के चित्र पर जयंती के अवसर पर माल्यार्पण करते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल शहर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष शाहिद खान कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष विंसेंट जोयल व अन्य कांग्रेसी नेता
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ । जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष विंसेंट जोयल के सीएनआई चर्च स्थित कैंप कार्यालय पर गुरु नानक देव का जन्मदिन हर्ष और उल्लास के साथ सोमवार को मनाया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनका जन्म लाहौर से 40 किलोमीटर दूर तलवंडी गांव में हुआ था। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष और पीसीसी सदस्य शाहिद खान, सरदार प्रभाव सिंह, अनिल जैकब, कुतुबुद्दीन, कुंवर बासित अली, मुन्ना लाल कश्यप, डॉ. जमीर अहमद खान, नसीमुद्दीन अहमद, मोहम्मद इरफान, खालिद हाशमी, हेमंत सूर्यवंशी, भूपेंद्र शर्मा, इब्राहिम, शेखर शर्मा, निशा सोहेल अहमद, अब्राहम जोयल, हसन तन्हा नकवी आदि मौजूद थे।