फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन के इंतजार में था खड़ा, कार ने मारी टक्कर, अलीगढ़ के युवक की मौत

Thu, 03 Oct 2024 06:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक ओवरब्रिज के नीचे महिला थाने के सामने अलीगढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। आगरा की ओर से आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार को लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के ओवरब्रिज के निकट कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अलीगढ़ के मोहल्ला ऊपरकोट निवासी सुभान (24) पुत्र मोहम्मद इरशाद मेला श्रीदाऊजी महाराज में कास्मेटिक की दुकान लगाने के लिए आया था। 2 अक्टूबर की दोपहर को ओवरब्रिज के नीचे महिला थाने के सामने अलीगढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान आगरा की ओर से आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार को लेकर वहां से भाग गया। मौके पर भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर जिला अस्पताल में भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें