फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कासगंज में अलीगढ़ के युवक की जमानम अर्जी खारिज, पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

Mon, 27 Mar 2023 07:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमांपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार तीन फरवरी 2023 को पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मोहनपुर से अमांपुर की ओर युवक बाइक पर आ रहा था। पुलिस ने उसकी बाइक को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
जमानत निरस्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के प्रभारी सत्र न्यायाधीश सुधाकर राय के न्यायालय ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। आरोपी अलीगढ़ के अकराबाद का रहने वाला है। 

विज्ञापन

अमांपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार तीन फरवरी 2023 को पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मोहनपुर से अमांपुर की ओर युवक बाइक पर आ रहा था। पुलिस ने उसकी बाइक को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया। 

पुलिस को पीछे आता देख बाइक सवार ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिए। पुलिस ने भी जवाबी फायर करने के बाद उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम खुदा बख्स निवासी मेवाती अकराबाद अलीगढ़ बताया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने अपनी जमानत के लिए अर्जी दाखिल की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें