नोएडा स्टेडियम में आयोजित 8वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिन में विजेता अलीगढ़ की सब जूनियर टीम । संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
नोएडा स्टेडियम में आयोजित 8वीं यूपी स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप अलीगढ़ की सब जूनियर टीम ने जीत ली। इस जीत के साथ अलीगढ़ ने बंगलुरू में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
चैंपियनशिप में गाजियाबाद उप विजेता रही, जबकि तीसरे स्थान पर नोएडा रही। यूपी टीम के कोच मोहम्मद जहीर ने बताया कि यूपी स्टेट के साथ नेशनल चैंपियन के लिए ट्रायल हुआ, जिसमें खिलाड़ियों का चयन किया गया। एएमयू स्केटिंग कोच अली अकबर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। अलीगढ़ की टीम में मोहम्मद शायान, अदीब निजामी, अल्ताफ, कुंवर मुनीर, सोबान, अजलान, सौम्य, हुजैफा, उमर मुस्तफा हिस्सा लिया।
शायान और अदीब ने गोलकीपर की भूमिका निभाई। नोएडा की टीम को एएमयू ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन के सचिव आजम मीर ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया, जबकि दूसरे स्थान पर रही गाजियाबाद की टीम को अली सुलेमान निजामी ने मेडल पहनाया। अलीगढ़ की टीम को निजामी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके टीम मैनेजर नवाजिश खान, कुंवर नौशाद, डॉ. नाजिश बेगम आदि मौजूद रहीं।