फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ चाहे बदलाव- हरिगढ़ अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नीरज शर्मा ने अलीगढ़ चाहे बदलाव-हरिगढ़ अभियान की शुरुआत की है। इस संबंध में उन्होंने नींवरी हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जिले का नाम अलीगढ़ से बदलकर हरिगढ़ करने की मांग बुलंद की जा रही है। जब नाम बदलेगा तब काम बदलेगा, जब काम बदलेगा तो लोगों की जेब में दाम बदलेगा।
विज्ञापन



युुवाओं और नागरिकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सब अपने निजी कार्यों में और सोशल मीडिया पर शहर का नाम बदलकर हरिगढ़ लिखें। उन्होंने कहा कि हमें गुलामी की हर निशानी को मिटाना है। शर्मा ने कहा अगर कोल, अलीगढ़ बन सकता है तो अलीगढ़ हरिगढ़ क्यों नहीं ? यह देवभूमि है, ब्रजभूमि है। आखिर में अधिवक्ता ने कहा- हमारा शहर बदलाव मांग रहा है और हम सबको मिलकर ये बदलाव करना होगा। इसलिए आज से हमारे लिए हमारे शहर का नाम हरिगढ़ है। इस मौके पर अधिवक्ता नीरज चौहान आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें