फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : गृहकर का एरियर जमा करने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सुरेंद्र नगर, रावण टीला सहित अन्य इलाकों में गृहकर जमा करने के शिविर में गृहकर का एरियर जमा करने को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में बिना एरियर के गृहकर जमा किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को लगे शिविर में नगर निगम के अधिकारियों ने गृहकर के साथ वर्ष 2017 से 2022 तक का एरियर भी जमा करने के लिए लोगों से कहा।
यह सुनकर लोगों ने बहस शुरू कर दी। फिर, हंगामा हो गया। हंगामा होते देख अधिकारी बोले- वह केवल गृहकर ही जमा कर दें। शिविर में एक लाख 58 हजार रुपये जमा हो पाए। स्थानीय पार्षद व उपसभापति मुकेश शर्मा ने बताया कि अगर एरियर जमा होता, तो लाखों रुपये जमा हो गए होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें