फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बहनों को लुभा रहीं ये राखियां

विज्ञापन
बड़ा बाजार में स्थित दुकान में राखी की खरीदारी करती युवतियां और महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन इस बार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। शहर से लेकर देहात क्षेत्र के बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। सोने-चांदी के अलावा डिजाइनर राखियां काफी पसंद की जा रही हैं। ग्राहकों की बढ़ती मांग के चलते अब बाजारों में फोटो वाली राखियां भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

राखियों पर छपे फोटो पूर्णत: वाटर प्रूफ हैं। वहीं, दुकानों पर सर्वाधिक मांग मेटल, ब्रैसलेट, जरकिन, हैंडमेड, बड़ा भाई, वीरजी, पबजी की है। इनकी कीमत 60 रुपये से 150 रुपये तक हैं। जरकिन चांदी और चंदन की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं।
कई कंपनियों ने इस बार बाजार में आकर्षक राखियां उतारी हैं। चांदी, चंदन व कुंदन की राखियां भी उपलब्ध हैं। रेशम और फैंसी राखियों स्टोन, जरी और लुंबा और फोटो फ्रेम वाली राखियों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मोर पंख की चूड़ा राखी के साथ परंपरागत राखी की जगह इस साल फैंसी राखियों ने ले ली है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए छोटा भीम, मोटू- पतलू, छुटकी, लिटिल सिंघम, बेनटेन, कार्टून कैरेक्टर की राखियां पसंद की जा रही हैं। राखी विक्रेताओं का कहना है कि बाजार में ग्राहकों के आने से कुछ तेजी आई है। अगले एक-दो दिन बाद बाजार में और तेजी आएगी।
रक्षाबंधन के दिन भी पहुंचेगी डाक राखी
भाइयों के लिए राखियां खरीदने के बाद बहनें डाकघर पर पोस्ट करने के लिए पहुंच रही हैं। मुख्य डाकघर के जनसंपर्क निरीक्षक एसके खन्ना ने बताया कि डाक विभाग ने उन बहनों की मदद करने की योजना बनाई है, जो अपने भाइयों से दूर हैं। राखियों को भाइयों तक पहुंचाने के लिए इस बार भी विशेष व्यवस्था की गई है। रक्षाबंधन वाले दिन भी राखियों के लिफाफे भाइयों के घरों तक पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें