फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल में बगाई गुट की जीत

विज्ञापन
सेंटर प्वांइट स्थित सिटी सेंटर मॉल के द्वितीय तल पर चल रहे सेंटर प्वांइट व्यापार मंडल चुनाव में ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में शनिवार को बगई गुट ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम के बाद दीपक गर्ग को अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल को महामंत्री व नवीन शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

कई दिन से चल रहे प्रचार के बाद शनिवार को सिटी सेंटर मॉल में चुनाव हुआ। इस दौरान कुल 284 में से 268 मत पड़े । जिनमें से अध्यक्ष पद पर बगाई गुट के दीपक गर्ग को 173 मत, महामंत्री पद पर राजेश अग्रवाल को 187 मत व कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी नवीन कुमार को 166 मत मिले।
जबकि जलाली गुट से अध्यक्ष पद पर राजेंद्र मेहरोत्रा को 90 मत, महामंत्री पद पर मानस जिंदल को 74 मत व कोषाध्यक्ष पद पर शोभित अग्रवाल को 96 मत मिले। इस दौरान मतदान अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता, सुरेश वडेरा, सुधीश सिंह, अनिल कुमार गोयल, सुरेश चंद्र गुप्ता व जावेद सईद ने परिणाम की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ नेता विवेक बगाई, शमन माहेश्वरी, मानव महाजन, पंकज धीरज, राजीव अग्रवाल, केप्टन दिनेश पालीवाल, संजीव अग्रवाल, विवेक प्रेमी, संजीव सहगल, मुकुल बंसल ,कमल बगाई, देवेंद्र अरोड़ा आदि ने विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर बधाई दी। इधर, मतदान के दौरान दोपहर में दोनों विरोधी गुटों में नोकझोंक भी हुई। जिसे कुछ वरिष्ठजनों ने शांत किया। इधर बगाई गुट की जीत पर ठा.शौभांश सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें