हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में मंडलीय विद्यालय प्रतियोगिता में विजई खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में 13वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सभी वर्गों में अलीगढ़ की टीम विजयी रही।
बालक वर्ग के बैडमिंटन में एटा की टीम विजेता रही, जबकि अलीगढ़ की टीम उप विजेता बनी। अंडर-14 बालक वर्ग में कासगंज विजेता व अलीगढ़ उप विजेता रही। बालिका वर्ग में अलीगढ़ की टीम विजेता व एटा की टीम उप विजेता बनी। अंडर-19 बालिका वर्ग में अलीगढ़ की टीम विजेता व एटा की टीम उप विजेता बनी। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईओएस सुभाष बाबू गौतम, प्रबंधक ब्रजेश कंटक, प्रभारी प्रधानाचार्या अर्चना वार्ष्णेय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव विपिन वार्ष्णेय ने किया।