प्रधानाध्यापिका ज्योति बाला से मारपीट करने वाली शिक्षिका प्रीती यादव को निलंबित कर दिया गया। निलंबित शिक्षिका को प्राथमिक विद्यालय राजमऊ विकास खंड लोधा से संबद्ध कर दिया गया है।
प्राथमिक विद्यालय मादरखेड़ा की प्रधानाध्यापिका ज्योति बाला के साथ मारपीट करने वालीं शिक्षिका प्रीती यादव को खंड शिक्षाधिकारी लोधा की जांच आख्या के रिपोर्ट पर बीएसए सतेंद्र कुमार ने निलंबित कर दिया है।