दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर दादरी के पास पूर्वी और पश्चिमी डेडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर को जोड़ने के लिए यार्ड में रि-माडलिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग के चल रहे काम के चलते रविवार को होने वाले काम को रोक दिया गया है। इससे 24 जुलाई को टूंडला- अलीगढ़ वाया दिल्ली मेमू, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस ट्रेन को रद करने की घोषणा को रेलवे ने वापस ले लिया है।
उत्तर मध्य रेलवे एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दादरी स्टेशन पर डीएफसी के प्रस्तावित ब्लॉक को अपरिहार्य कारणों से रद कर दिया गया है। ब्लॉक के कारण रद होने वाली सभी ट्रेनों एवं मार्ग में रोक कर चलाए जाने वाली सभी रेल गाड़ियां अपने निर्धारित समय और मार्ग से गुजरेंगी। संवाद