फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: एएमयू में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, कुलपति से की मांग

Tue, 11 Oct 2022 06:43 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

एएमयू के छात्र नेता जानिब हसन ने बताया कि छात्र संघ चुनाव नहीं करा कर एएमयू  कुलपति छात्र अधिकारों का हनन कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव जल्द नहीं कराए जाते हैं तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा और बॉबे सैयद गेट पर धरने पर बैठेंगे। हालांकि छात्रों ने कुलपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्राक्टर को दिया है।
विज्ञापन
एएमयू प्रशासन से बात करते छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने बाबे सैय्यद गेट पर प्रदर्शन किया। एएमयू में करीब चार साल से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए हैं। इसके साथ ही अमूटा और एएमयू कर्मचारियों के भी चुनाव नहीं हुए हैं। छात्रों ने आज प्रदर्शन करते हुए कुलपति से मांग की है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के आधार पर छात्र संघ के साथ शिक्षकों की एसोसिएशन अमुटा का जल्द चुनाव कराएं।

विज्ञापन


एएमयू के छात्र नेता जानिब हसन ने बताया कि छात्र संघ चुनाव नहीं करा कर एएमयू  कुलपति छात्र अधिकारों का हनन कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव जल्द नहीं कराए जाते हैं तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा और बॉबे सैयद गेट पर धरने पर बैठेंगे। हालांकि छात्रों ने कुलपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्राक्टर को दिया है। छात्र नेता जानिब हसन ने कहा कि अब फैसला कुलपति को लेना है। अगर कुलपति छात्रों के हित में फैसला करते हैं तो उनका स्वागत होगा और अगर छात्रों के विपक्ष में कुलपति काम करेंगे तो आंदोलन किया जायेगा।

एएमयू छात्रों ने कहा कि चुनाव न करा कर विश्वविद्यालय में सभी को दबाने का काम किया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि अगर छात्र, शिक्षकों या कर्मचारियों की यूनियन बनेगी, तो कहीं न कहीं उनकी समस्याएं सामने आएंगी। चुनाव इसलिए नहीं कराए जा रहे हैं कि अगर यूनियन बन गई तो समस्याएं कुलपति पर भारी पड़ सकती हैं। छात्रों ने बताया कि पिछले चार साल से यूनियन नहीं है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के आधार पर चुनाव कराने के लिए आवाज उठाई जा रही है।
विज्ञापन


छात्र मोहम्मद आसिफ ने बताया कि स्टूडेंट यूनियन के चुनाव को लेकर कुलपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्राक्टर को दिया गया है. 2018 के बाद एएमयू में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए है.  छात्रों की यूनियन नहीं होने से विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि लॉकडाउन के चलते चुनाव नहीं कराए गए और ऑनलाइन कक्षाएं चलाई गई. लेकिन अब सभी क्लास ऑफलाइन हो गए हैं।

एएमयू प्राक्टर वसीम अली ने बताया कि छात्रों ने  छात्रसंघ, शिक्षकों और कर्मचारियों के यूनियन के चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अब तक कोविड-19 का मामला चल रहा था और पढ़ाई ऑनलाइन मोड चल रही थी। अब पढ़ाई ऑफलाइन मोड पर आ गई है और यूनिवर्सिटी की एक्टिविटीज को ट्रैक पर लाने की कोशिश की जा रही है। एडमिशन प्रोसेस चल रहा है और वक्त के अनुसार भी छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें