एएमयू में प्रोटेस्ट मार्च निकालते छात्र व छात्र नेता । अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE
एएमयू कोआर्डिनेशन कमेटी ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता जैद पठान की गिरफ्तारी के खिलाफ मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। कैंटीन लाइब्रेरी से बाब-ए-सैयद तक पैदल मार्च निकला।
इंदौर के रहने वाले जैद पठान को इंदौर प्रशासन ने रासुका के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। जैद पठान को 15 अगस्त को उनके घर के बाहर से हिरासत में लिया गया। छात्र नेता फरीद मिर्जा ने कहा कि जैद पठान एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो गरीबों की मदद बढ़ चढ़कर करते हैं।
छात्र नेता मुफीद राघव, छात्र नेता यासिर, छात्र नेता सलमान ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर यासिर, मुफिद, उवैस, सलमान, सरमाद, अब्दुल रहमान, शाहरुख, राहुल, वारिस, इब्राहिम, कुमैल, इरफान आदि मौजूद रहे।