फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अलीगढ़ी ताला-बाबा गोरखनाथ की मूर्ति मुख्यमंत्री को भेंट की जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के प्रबुद्धजनों संग बैठक करेंगे। इसके लिए शहर के 15 प्रमुख उद्यमियों के नाम चयनित किए गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री को अलीगढ़ का ताला व बाबा गोरखनाथ की पीतल की मूर्ति भेंट की जाएगी। इसकी व्यवस्था जिला उद्योग केंद्र के जिम्मे की गई है।
जेडी उद्योग बीरेंद्र सिंह के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री तीन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। इनमें पीएमईजीपी में प्रशांत गुप्ता बायो फ्यूल्स के लिए 50 लाख, ओडीओपी में विशाल गुप्ता को हार्डवेयर के लिए 25 लाख व विकास चौहान को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 5 लाख का चेक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें बाबा गोरखनाथ की एक पीतल की मूर्ति व अलीगढ़ी ताला दिया जाएगा। यह ताला मछली, शेर आदि की डिजाइन में तैयार किया गया है। इसके अलावा प्रबुद्धजन बैठक में 15 उद्यमी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये उद्यमी होंगे शामिल--
राजीव मेटल इंडस्ट्री से राजीव गर्ग, लॉक मास्टर इंडिया से विजय बजाज, पावना इंडस्ट्री से स्वप्लिन जैन, ताला नगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के अधक्ष नेकराम शर्मा, शक्ति इंटर प्राइजेज एवं लघु उद्योग भारती से गौरव मित्तल, प्रसीजन ओवरसीज एवं आईआईए से मनीष बंसल, अनु ओवरसीज से रोहित अग्रवाल, प्रशांत इंटर प्राइजेज से प्रशांत सिंघल, एलन एंड एलवन से धनजीत वाड्रा, होम फिट एक्सपोर्ट से संजीव, शीला फोम से राहुल गौतम, मनीष एक्सपोर्ट से उर्वशी गौड़, मलूक चंद्र फूड से प्रवीन अग्रवाल, रे इंटरनेशनल से राजीव माहेश्वरी, रमाडा से वरुन गर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें