फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिले में सपा बनाएगी चार लाख नए सदस्य

विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित आभा होटल में सपा सदस्यता अभियान के प्रभारी मनोनत होने पर अज्जू इश्हाक। मोहम्मद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले में सपा चार लाख नए सदस्य बनाएगी। इससे पहले पार्टी के करीब पांच लाख सदस्य थे। इसके लिए सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। जिसे गति देने के लिए प्रभारी भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एक होटल में अभियान के प्रभारी अज्जू इशाक, मोहम्मद फहद, अश्विनी शर्मा ने बताया कि पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। सदस्यता अभियान के लिए विधानसभा बार क्षेत्र शिविर लगेंगे। हर बूथ पर दो-दो सक्रिय सदस्य बनेंगे। एक सक्रिय सदस्य को 50 प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे।
उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को पार्टी वाहन रैली निकालेगी। 10 से 15 अगस्त अलग-अलग जगह झंडा फहराया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान, अब्दुल हमीद घोषी, मनोज यादव, रंजीत चौधरी, रत्नाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें