न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
शिक्षा के माध्यम से समाज को गति और दिशा देने वाले सर सैयद अहमद खान का शनिवार को 203 वीं जयंती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कर लिया है। एएमयू उर्दू एकेडमी के डायरेक्टर डा. राहत अबरार ने बताया कि दो कार्यक्रम ऑफलाइन होंगे व अन्य कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए यह पहली बार है कि कैंपस में विद्यार्थी नहीं हैं और सर सैयद डे के अधिकांश कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए जा रहे हैं। सर सैयद स्मृति समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं मेघालय के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। दो घंटे 45 मिनट तक चलने वाला समारोह सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम की टाइमलाइन
- सुबह 6 बजे कुरान ख्वानी होगी यह कार्यक्रम ऑनलाइन नहीं होगा।
- सुबह 7 बजे सर सैयद की मजार पर चादरपोशी होगी, कार्यक्रम ऑनलाइन नहीं होगा।
- सुबह 9 बजे मौलाना आजाद लाइब्रेरी में रखे दुर्लभ ग्रंथों और वस्तुओं की ऑनलाइन प्रदर्शनी होगी।
- 11 बजे सर सैयद स्मृति समारोह को मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक संबोधित करेंगे।
- शाम 5 बजे वर्चुअल माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर के उत्तरी भाग में सेन्टेनरी गेट का उद्घाटन किया जाएगा।