न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
लॉकडाउन में नाला सफाई अभियान जारी रहा। ईद के अवकाश के बावजूद नगर निगम की टीम ने महानगर के दर्जनों नालों की वार्ड वार सफाई की।
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने वार्ड एक में रेलवे रोड , सराय रहमान, जीटी रोड हीरो होंडा शोरूम के पास, वार्ड दो में नौरंगाबाद छावनी, वार्ड नंबर तीन में नगर निगम कार्यालय के पीछे, जय गंज से सासनी गेट चौराहे तक, वार्ड नंबर चार में खाई डोरा जय गंज रोड, तुर्कमान गेट,चरखवालान रोड, मामूद नगर, सीएल रोड, नई ईदगाह शाह जमाल, गोंडा रोड, नींवरी रोड, जलालपुर खेर रोड, वार्ड नंबर पांच में खैर रोड, हजीरा रोड, आईटीआई फैक्टरी एरिया, वार्ड नंबर छह में ईद के त्योहार को देखते हुए नाला गैंग जीवनगढ़ में लगा रखी है। वार्ड नंबर सात में रामघाट रोड गीतांजलि हॉस्पिटल के पास, नगला तिकोना, वार्ड नंबर आठ में जमालपुर, पोकलैंड एक जीवनगढ़ बाईपास तथा पोकलैंड दो कमालपुर बाईपास नाले की सफाई की।