फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए नमूने भरे

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कई स्थानों पर जांच कर नमूने एकत्रित किए। थाना गांधीपार्क के एटा चुंगी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान विशाल मेगा मार्ट से खाद्य पदार्थ साबूदाना एवं रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के एक-एक नमूने लिए गए। तहसील इगलास के खैर रोड, गोंडा पर स्थित कौशल किशोर के प्रतिष्ठान से समा के चावल का एक नमूना, तहसील खैर के टैटी गांव रोड स्थित कस्बा बिरौला पर अनिल प्रोविजन स्टोर से सरसों के तेल का एक नमूना, तहसील गभाना के कस्बा पिसावा में खूबचंद गुप्ता की किराना की दुकान से कुट्टू के आटे का एक नमूना जांच को संग्रहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कई स्थानों पर जांच कर नमूने एकत्रित किए।
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड -2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि देहलीगेट के मलिक चौक रोड, जलालपुर के पप्पू सिंह राठौर के प्रतिष्ठान से सरसों तेल का एक नमूना लेकर 12 किलो सरसों के तेल को जब्त किया गया। नगला कलार, खैर बाईपास स्थित न्यू वर्मा स्वीट्स से दही का एक नमूना, थाना सासनीगेट के एडीए कॉलोनी शांतिपुरम से सुशील गुप्ता की किराने की दुकान से कुट्टू के आटे का एक नमूना, विकास नगर एडीए कॉलोनी स्थित अग्रवाल प्रोविजन स्टोर से कुट्टू के आटे का एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना गांधीपार्क के एटा चुंगी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान विशाल मेगा मार्ट से खाद्य पदार्थ साबूदाना एवं रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के एक-एक नमूने लिए गए। तहसील इगलास के खैर रोड, गोंडा पर स्थित कौशल किशोर के प्रतिष्ठान से समा के चावल का एक नमूना, तहसील खैर के टैटी गांव रोड स्थित कस्बा बिरौला पर अनिल प्रोविजन स्टोर से सरसों के तेल का एक नमूना, तहसील गभाना के कस्बा पिसावा में खूबचंद गुप्ता की किराना की दुकान से कुट्टू के आटे का एक नमूना जांच को संग्रहित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें