खो-खो प्रतियोगिता में विजेता अलीगढ़ के खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालय मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में अलीगढ़ की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में एटा, कासगंज, हाथरस व अलीगढ़ की बालक व बालिका की 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
बुधवार को अंडर-19 बालिका वर्ग में अलीगढ़ ने एटा को 9-5 अंक से हराया। अंडर-14 बालक वर्ग में अलीगढ़ ने एटा को 9-1 अंक से हराया। अंडर-14 के बालिका वर्ग में अलीगढ़ ने एटा को 4-2 अंक से शिकस्त दी। इससे पहले शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल व मधुबाला अग्रवाल ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. विपिन वार्ष्णेय, मंडलीय पर्यवेक्षक रश्मि गुप्ता, डॉ. अलका शर्मा, केसी यादव आदि मौजूद रहे। संचालन अंबुज जैन ने किया। ब्यूरो