फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : प्रदेश की टॉप-62 माफिया सूची में शामिल ऋषि-अनिल

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल माफिया ऋषि शर्मा व अनिल चौधरी प्रदेश स्तर पर चिह्नित किए गए 62 माफिया की सूची में शामिल हैं।इसमें अलीगढ़ जिले के ऋषि शर्मा व अनिल चौधरी को भी इस सूची में शामिल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल माफिया ऋषि शर्मा व अनिल चौधरी प्रदेश स्तर पर चिह्नित किए गए 62 माफिया की सूची में शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ चल रहे मुकदमों की मॉनीटरिंग शासन स्तर से हो रही है। पिछले दिनों अभियोजन निदेशालय की ऑनलाइन मीटिंग में भी इनके विषय में जानकारी ली गई।
पिछले वर्ष सुर्खियों में रहे जिले में घटित जहरीली शराब कांड में 100 से अधिक मौतें हुई थीं। पुलिस ने 30 मुकदमों में 70 लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा था। मुख्य आरोपियों में शामिल ऋषि शर्मा, मुनीष शर्मा, अनिल चौधरी, सुधीर चौधरी, विपिन उर्फ ओमवीर यादव, शिवकुमार, गंगाराम, विजेंद्र कपूर आदि को माफिया सूची में शामिल किया। शासन स्तर से प्रत्येक जिले के माफिया की सूची इस वर्ष मार्च में तैयार कराई गई। जिसमें अलीगढ़ सहित उत्तर प्रदेश के 24 जनपदों के 62 माफिया को प्रदेश की टॉप माफिया सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इसमें अलीगढ़ जिले के ऋषि शर्मा व अनिल चौधरी को भी इस सूची में शामिल रखा गया है। इसके पीछे शासन व पुलिस का मकसद इनकी हर स्तर पर मॉनीटरिंग करना है। इनके विषय में शासन व अभियोजन निदेशालय स्तर से यह जानकारी की जाती है कि कितने मुकदमे दर्ज हैं, उनकी मौजूदा स्थिति क्या है, तारीखों पर क्या प्रक्रिया अपनाई जा रही है, अगली तारीख कब है, कितनी गवाही हो चुकी और कितने शेष हैं।
विज्ञापन

इसके पीछे का मकसद यही है कि इन पर निगरानी बनी रहे और किसी भी तरह की लापरवाही या अनदेखी मुकदमों के ट्रायल में न हो सके। पिछले दिनों निदेशालय स्तर से हुई ऑनलाइन बैठक में भी इस पर अपडेट लिया गया है। इस बैठक में इनसे संबंधित मुकदमों के ट्रायल में तेजी लाने और किसी भी स्थिति में लापरवाही या अनदेखी न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें