फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा यहां लॉकडाउन सितंबर तक हो सकता है, इस बार गर्मियों में नहीं आ पाऊंगी अमेरिका के सीएटल में रह रही अलीगढ़ की दीक्षा सिंह ने कहा कि यहां मोबाइल और चाबियां तक सैनिटाइज करवा रहे हैं

विज्ञापन
अमेरिका के सिएटल में दीक्षा सिंह अपने पति अमित कुमार सिंह के साथ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
दीपक शर्मा अलीगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुए लॉक डाउन में अलीगढ़ के आईटीआई रोड पर रहने वाले रिटायर्ड कर्नल आरके सिंह की मुश्किलें थोड़ा और बढ़ा दी हैं। उनकी बेटी दीक्षा सिंह अमेरिका के सिएटल में रहती हैं और वहां से उन्होंने बताया है कि यहां पर लॉक डाउन की अवधि सितंबर तक बढ़ाई जा सकती है । जबकि उन्हें उम्मीद थी कि इस बार गर्मियों में बेटी अपने घर अलीगढ़ आएगी। आईटीआई के रिसाल सिंह नगर में अंगूर वाली कोठी निवासी रिटायर्ड कर्नल आरके सिंह पूर्व सैनिकों के संगठन इंडियन वेटरंस के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं । उनकी बेटी दीक्षा सिंह सीएटल में निजी कंपनी में जॉब करती हैं ।दीक्षा सिंह के पति अमित कुमार सिंह भी अमेजॉन कंपनी में जॉब करते हैं । कर्नल आरके सिंह को उम्मीद थी कि इस गर्मियों में उनकी बेटी भारत आ सकती हैं लेकिन अब यह संभव होता दिखाई नहीं दे रहा है। फोन के माध्यम से दीक्षा सिंह ने अमर उजाला को अमेरिका में लॉक डाउन के दौरान उनकी और आम जनजीवन की स्थिति के विषय में जानकारी दी। दीक्षा कहती हैं कि यहां पर 23 मार्च को लॉक डाउन किया गया था और यहां के गवर्नर ने 4 मई तक लॉक डाउन बने रहने की घोषणा की थी। सभी स्कूलों को सितंबर तक बंद कर दिया गया है। अगर हालात न सुधरे तो लॉक डाउन सितंबर - अक्टूबर तक खिंच सकता है । केवल सीएटल में ही 8384 कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले मिले हैं । 372 की मौत हो चुकी हैं। यहां पर जनजीवन पूरी तरह बदल गया है। लोग घरों से काम कर रहे हैं और बच्चों की क्लास ऑनलाइन हो रही है। प्रशासन बहुत सख्त है। सभी नेशनल और स्टेट पार्क, शॉपिंग मॉल आदि बंद कर दिए गए हैं। केवल जरूरी वस्तुओं की दुकानें की खुल रही हैं। दुकानें जल्दी बंद कर दी जाती है जिससे उनकी ठीक से सफाई हो सके। कैश काउंटरों पर स्क्रीन लगा दी गई है। 6 फीट का डिस्टेंस मेंटेन करना अनिवार्य है। बाहर से आने पर हाथ धोना या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य है । अब यहां एक हफ्ते से लोगों ने मास्क पहनना भी शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से निर्देश जारी हैं कि वह चीजें जैसे स्विच ऑन ऑफ करने के लिए बटन पैड, दरवाजों के हैंडल, मोबाइल, लैपटॉप, चाबियां आदि इनको सैनिटाइज करना है। हालात को देखते हुए आर्डर करने पर जो सामान दो-तीन दिन में होम डिलीवरी हो जाया करता था अब 7-8 दिन तक लग रहे हैं । हम लोग यहां से व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से परिवार के संपर्क में हैं। यहां पर रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग व्हाट्सएप पर ही अपने परिवारों से कुकिंग की रेसिपी और अन्य चीजें सीख रहे हैं । हिंदुस्तान की बहुत याद आती है इसलिए अब हालात सामान्य होने का इंतजार है । दूसरी ओर कर्नल आरके सिंह कहते हैं कि प्रतिदिन बच्चों की कुशलक्षेम लेते रहते हैं जिससे शांति मिलती है। वह बच्चों को पूरी एहतियात बरतने के लिए भी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें