फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : संदीप गुप्ता हत्याकांड की सुनवाई किसी अन्य जिले में कराने की गुहार

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़अलीगंज (एटा) के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड में गवाही शुरू हो गई, मगर परिवार ने हाईकोर्ट में इस मुकदमे का ट्रायल अलीगढ़ के बजाय किसी अन्य जनपद के सत्र न्यायालय में ट्रांसफर किए जाने का अनुरोध किया है। बता दें कि यहां एडीजे-3 की अदालत में मुकदमे की गवाही चल रही है और पहले गवाह के रूप में वादी मुकदमा संदीप के भाई सुजीत की गवाही हो चुकी है।सिविल लाइंस क्षेत्र में गांधी आई तिराहा पर 27 दिसंबर की शाम हुए संदीप गुप्ता हत्याकांड में मुख्य शूटर के रूप में कुख्यात अपराधी प्रवीन बाजौता, जितेंद्र उर्फ कंजा, प्रवीन का भाई प्रदीप आरोपी हैं, जबकि साजिश व सहयोग के आरोपी ट्रांसपोर्टर राजीव अग्रवाल, बेटा अंकुश अग्रवाल, उसके दोस्त साहिल यादव, अनुराग यादव, मनीष, उत्कर्ष चौधरी, दुष्यंत चौधरी व तीन नाबालिग हैं। इनमें से दस बालिग आरोपियों के खिलाफ यहां ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगंज (एटा) के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड में गवाही शुरू हो गई, मगर परिवार ने हाईकोर्ट में इस मुकदमे का ट्रायल अलीगढ़ के बजाय किसी अन्य जनपद के सत्र न्यायालय में ट्रांसफर किए जाने का अनुरोध किया है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। हालांकि अभी हाईकोर्ट स्तर से इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। बता दें कि यहां एडीजे-3 की अदालत में मुकदमे की गवाही चल रही है और पहले गवाह के रूप में वादी मुकदमा संदीप के भाई सुजीत की गवाही हो चुकी है।
सिविल लाइंस क्षेत्र में गांधी आई तिराहा पर 27 दिसंबर की शाम हुए संदीप गुप्ता हत्याकांड में मुख्य शूटर के रूप में कुख्यात अपराधी प्रवीन बाजौता, जितेंद्र उर्फ कंजा, प्रवीन का भाई प्रदीप आरोपी हैं, जबकि साजिश व सहयोग के आरोपी ट्रांसपोर्टर राजीव अग्रवाल, बेटा अंकुश अग्रवाल, उसके दोस्त साहिल यादव, अनुराग यादव, मनीष, उत्कर्ष चौधरी, दुष्यंत चौधरी व तीन नाबालिग हैं। इनमें से दस बालिग आरोपियों के खिलाफ यहां ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन

एडीजीसी केएम जौहरी के अनुसार इस मुकदमे में अब अगले गवाह के रूप में घटना के समय संदीप के साथ मौजूद उनके भतीजे व कार चालक आदि को तलब किया गया है। इधर, संदीप गुप्ता पक्ष के अधिवक्ता बार के पूर्व अध्यक्ष ठा. ब्रजेश सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि परिवार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर हाईकोर्ट में मुकदमे का ट्रायल अलीगढ़ से स्थानांतरित कर किसी अन्य जिले के सत्र न्यायालय भेजने का अनुरोध किया है। हाईकोर्ट में अर्जी विचाराधीन है।
विज्ञापन

बता दें कि पश्चिमी यूपी के लॉजिस्टिक व सीमेंट सप्लाई कारोबार में खासा रसूख रखने वाले संदीप गुप्ता की हत्या दोस्त की बेटी के पारिवारिक विवाद में समझौता कराने पर सुपारी देकर कराई गई थी। इस हत्या के मुख्य शूटर को पिछले दिनों अलीगढ़ से बिजनौर जेल शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें