फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दूसरे इंस्टीट्यूट के छात्र आने पर प्रॉक्टर का किया घेराव

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़शनिवार को डीएस कॉलेज में दूसरे इंस्टीट्यूट के एक विशेष समुदाय के छात्र आने और छात्रा से बात करने पर विवाद खड़ा हो गया।छात्रों ने प्रॉक्टर का घेराव किया और हंगामा काटा।
विज्ञापन
अलीगढ़ : डीएस कॉलेज में छात्रा के साथ पकड़े गये बाहरी छात्र को लेकर प्रोक्टर ऑफिस में हंगामा करते ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

शनिवार को डीएस कॉलेज में दूसरे इंस्टीट्यूट के एक विशेष समुदाय के छात्र आने और छात्रा से बात करने पर विवाद खड़ा हो गया। छात्रों ने प्रॉक्टर का घेराव किया और हंगामा काटा। इसी बीच आरोपी छात्र का भाई भी पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने साथ थाना गांधी पार्क ले गई।
रामघाट रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट का विशेष समुदाय का छात्र पढ़ाई के दौरान डीएस कॉलेज पहुंचा, जहां वह एक छात्रा से बातचीत कर रहा था। इंस्टीट्यूट की ड्रेस देखकर कॉलेज के छात्र भड़क गए और पूछताछ वह बरगलाने लगा, जब पहचान पत्र देखा गया तो पता चला कि वह एक विशेष समुदाय वर्ग से है। आरोपी छात्र को प्रॉक्टर दफ्तर ले आए। उसे पुलिस के हवाले करने पर अड़ गए। इसी बीच प्रॉक्टर की छात्रों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ द्वितीय शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र कॉलेज क्यों आया था, इसकी जांच की जा रही है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि कॉलेज में किसी भी छात्र को अनुशासन तोड़ने नहीं देंगे। भाजयुमो उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी ने बताया कि लगातार कई दिनों से बाहरी एक विशेष समुदाय के युवक कॉलेज में आकर छात्राओं से बातचीत करते हैं। इससे कॉलेज को माहौल बिगड़ने की संभावना है। ऐसे युवकों को चिह्नित किया जाना चाहिए। छात्र नेता बलदेव चौधरी सीटू ने कहा कि कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें