अलीगढ़ प्रो. कबड्डी लीग के मैच के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया। चार मार्च से लीग शुरू हो रही है। मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ की अध्यक्षता में शेखर सराफ अस्पताल के कांफ्रेंस हाल में टीम के प्रायोजकों की बैठक हुई। सुमित ने बताया कि जिला स्तर पर प्रदेश में पहली बार आयोजित होने वाली अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के स्वर्गीय शेखर सराफ के प्रयास से नवनिर्मित इंडोर क्रीड़ा हॉल में 4 मार्च से 6 मार्च तक होगी। गांव से आने वाले टीम के चयनित खिलाड़ियों के रुकने और खाने की व्यवस्था आयोजक करेंगे। कुल 28 मैच खेले जाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख प्रायोजकों में संजय माहेश्वरी, अरुण सराफ, अंशुमन अग्रवाल, अखिल माहेश्वरी, नवनीत माहेश्वरी, कमल अग्रवाल, अखिल गुप्ता, एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर, पार्षद संजय शर्मा, मिर्जा वसीम बेग, मोहम्मद अली, भगत सिंह बाबा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो