न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल को चरणबद्ध तरीके से खोलने की तैयारी की जा रही है।
कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं इस संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और विभागों के अध्यक्षों के साथ में परामर्श करेंगे ।
अगले कुछ दिनों में कोविड-19 की परिस्थिति स्टाफ और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर निर्णय लिया जा सकेगा ।अब तक जेएन मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन माध्यम से ओपीडी का काम चल रहा है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज के अस्पताल को मार्च महीने में बंद कर दिया गया था। हालांकि मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन सेवाएं चलती रही थीं। मेडिकल कॉलेज में टेली मेडिसन के माध्यम से ओपीडी की सेवाएं दी जा रही हैं।