फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अब रामबाग में बंद मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं। रक्षाबंधन के बाद से लेकर अब तक चोरी की कई घटनाएं हो गईं हैं। इसी कड़ी में क्वार्सी के रामबाग गली नंबर 3 स्थित एक बंद मकान से लाखों रुपये कीमत का माल पार हुआ है।
विज्ञापन

गली नंबर 3 में रहने वाले अनुपम गौड़ की ओर से पुलिस को दी गई सूचना में कहा गया है कि वे फरीदाबाद में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं। यहां उनके कृषि विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग पिता ओमप्रकाश गौड़ रहते हैं। बीमार पिता की कुछ जांच होनी थीं।
इसी के चलते 8 अगस्त को उनके पिता फरीदाबाद पहुंच गए थे। किरायेदार भी रक्षाबंधन पर अपने घर चले गए। इसी बीच अनुपम के घर के ताले तोड़कर चोरों ने अंदर घुसकर अलमीरा से कीमती जेवरात व नकदी आदि चोरी कर लिए। 15 अगस्त को किरायेदार लौटे तो उन्होंने सामान बाहर बिखरा देख मकान स्वामी को खबर दी।
विज्ञापन

इस सूचना पर अनुपम परिजनों संग यहां आ गए। उन्होंने खबर देकर पुलिस बुला ली। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने अनुपम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनुपम के अनुसार घर से करीब सवा लाख रुपये नकदी व 18 तोला सोने के जेवरात चोरी गए हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार प्रकरण में मुकदमे के आधार पर बदमाशों को तलाशा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले महुआ खेड़ा के कुलदीप विहार व क्वार्सी के आईआईएमटी रोड पर भी इसी तरह बंद मकान से चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें