फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़- नोएडा जनरथ की सबसे व्यस्त बस को ऑनलाइन बुकिंग से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ से नोएडा के बीच चलने वाली एसी बसों की सेवा की कुछ बसों को ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफार्म से हटा लिए जाने से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों, खास तौर से महिला और छात्राओं को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग खत्म होने से उन्हें खड़े होकर या बेहद असुविधा के साथ यात्रा करनी पड़ रही है। पूरे मामले की शिकायत जनहित मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर की है।
पत्र में कहा गया है कि अधिकारियों का यह फैसला अलीगढ़- नोएडा रूट पर चलने वाली कुछ निजी ऑपरेटरों की बसों और टैक्सियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से किया गया है। अलीगढ़ से नोएडा के बीच जनरथ नाम से करीब 10 एसी बसें संचालित होती थीं। इनसे विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा था, क्योंकि इस रूट पर यात्रियों की अच्छी खासी संख्या है।
विज्ञापन

सभी बसों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बेवसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुक किया जा सकता था। बाद में कुछ बसें खास तौर से नोएडा से अलीगढ़ आने वाली शाम 5.30 बजे की बाद की बसों को ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफार्म से हटा दिया गया है। कुछ बसों के खराब होने का हवाला देकर उनको रूट से भी हटाया गया है।
अब ताजा फैसला स्थानीय स्तर पर लिया गया है। जिसमें अलीगढ़ से सुबह छह बजे चलकर नोएडा पहुंचने वाली एसी जनरथ बस सेवा को ऑनलाइन प्लेटफार्म से हटा दिया गया है। इसको लेकर यात्रियों में आक्रोश है।
विनोद पांडेय ने परिवहन मंत्री से मांग की है कि जब प्रदेश सरकार साधारण बसों में भी सीटें आरक्षित करने की सुविधा दे रही है तो ऐसे में जनरथ एसी बसों की सभी बसों में ऑनलाइनट सीटें बुक करने की सुविधा बहाल की जाए। आरएम रोडवेज शरद सिंह ने बताया कि इस बारे में जानकारी की जा रही है कि कहीं कोई तकनीकी दिक्कत तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें