फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ज्ञानप्रकाश का तबादला, शुभम गुप्ता नए एसडीओ

Mon, 10 Apr 2023 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी (एसडीओ) विद्युत ज्ञानप्रकाश गुप्ता का स्थानांतरण मुख्य अभियंता अलीगढ़ ने विद्युत वितरण परीक्षणशाला सासनी में सहायक अभियंता मीटर के पद पर कर दिया है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि एसडीओ ज्ञानप्रकाश गुप्ता को हटाने की मांग को लेकर पिछले दिनों आमरण अनशन किया गया था। अधिशासी अभियंता सुनीलचंद्र व एसडीएम वेद सिंह चौहान के आश्वासन पर अनशन समाप्त हुआ था।



तीन दिन पहले तक एसडीओ का स्थानांतरण नही होने पर भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौन व अन्य कार्यकर्ताओं ने सादाबाद में आयोजित किसान सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अधीक्षण अभियंता से बात की तो उन्होंने दो दिन का समय मांगा था। अब मुख्य अभियंता अलीगढ़ वेदप्रकाश ने एसडीओ का तबादला सासनी में एई मीटर के पद पर कर दिया है, जबकि सासनी में तैनात एई मीटर शुभम सिंह को हसायन का एसडीओ बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें