फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सरकारी अस्पतालों को सप्लाई होने वाली दवाओं का ढेर मिला, स्थानीय लोगों ने की शिकायत

Wed, 31 Aug 2022 12:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि दवाओं के पत्तों पर उत्तर प्रदेश सरकार, नॉट फॉर सेल लिखा हुआ है। वहीं, दवाओं की अभी एक्सपायरी डेट बाकी है। दवा के पत्ते पर लिखी तारीख के अनुसार दिसंबर 2023 में एक्सपायर होगी।
विज्ञापन
दवाओं का ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके में जीटी रोड के किनारे सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाओं का ढेर मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब दवाओं के ढेर को देखा तो इसकी शिकायत स्थानीय निजी अस्पताल में जाकर की।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि दवाओं के पत्तों पर उत्तर प्रदेश सरकार, नॉट फॉर सेल लिखा हुआ है। वहीं, दवाओं की अभी एक्सपायरी डेट बाकी है। दवा के पत्ते पर लिखी तारीख के अनुसार दिसंबर 2023 में एक्सपायर होगी।

वहीं, लोगों ने कहा है कि एक तरफ सरकारी अस्पतालों में दवाओं की किल्लत कभी भी पड़ जाती है, लेकिन इस तरह सड़क किनारे दवाओं का ढेर मिलना सवालों के घेरे में है। स्थानीय व्यक्ति ने ही बताया है कि कोई व्यक्ति बड़े से पॉलीबैग में इन दवाओं को लेकर आया और गली के बाहर जीटी रोड के किनारे फेंक कर चला गया। दवाओं के कुछ पत्तों को लेकर जब स्थानीय एक निजी अस्पताल में बैठे डॉक्टर के पास पहुंचे, तो उन्होंने उन दवाओं को दाद, खाज, खुजली से संबंधित बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें