फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्म पर झूम उठे भक्त, बजी बधाई

सार

नौरंगाबाद स्थित बी.दास कंपाउंड में महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महाउद्घोष कथा के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्म पर पूरा कथा पांडाल खुशी से झूम उठा।भक्तों ने यहां भगवान कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव एक साथ मनाया।
विज्ञापन
बी दास कम्पाउंड में श्रीमद् भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौरंगाबाद स्थित बी.दास कंपाउंड में महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महाउद्घोष कथा के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्म पर पूरा कथा पांडाल खुशी से झूम उठा। भक्तों ने यहां भगवान कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव एक साथ मनाया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपहार भी लुटाए गए। कथा व्यास स्वामी अमृतानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए भगवान कृष्ण के दर्शन को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कथा के दौरान भागीरथ की तपस्या गंगा, भगवान राम जन्म, सबरी की महिमा समेत विभिन्न कथाओं का भावपूर्ण तरीके से वर्णन कर श्रोताओं को भक्तिभाव से झूमने को विवश कर दिया। आयोजन में अशोक कुमार पांडेय, चक्रवर्ती शर्मा, दिलीप त्रिपाठी ,कामेश्वर प्रसाद गर्ग, उज्ज्वल वार्ष्णेय, अशोक, संजय महाजन, कवि वेद प्रकाश मणि, सचिन शर्मा, हरिशंकर शर्मा, रोली अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, इला गुप्ता, विनोद प्रकाश अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें