फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल प्रकरण में नया मोड़, पीड़ित पर छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र के गांव फोजुआका में युवक को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी पक्ष विरोध में आ गया। वह एसएसपी के पास पहुंचे और बताया कि घटना से पहले युवक ने घर की किशोरी से छेड़खानी की थी। इसी गुस्से में मारपीट की गई। इस पक्ष ने अब किशोरी से छेड़खानी के मुकदमे की मांग रखी है। जिस पर एसएसपी ने सीओ खैर को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गांव फोजुआका में युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित युवक सोनू की भाभी की तहरीर पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में एक नामजद आरोपी जेल भी भेज दिया गया। बाकी की तलाश के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को मारपीट के आरोपी पक्ष के कुछ लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसएसपी से मुलाकात करते हुए कहा कि मामला सिर्फ मारपीट का नहीं, बल्कि छेड़खानी के विरोध में मारपीट का है। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें