फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का फोटो खींचने के विवाद में महिला सिपाही से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण में बरामद नाबालिग किशोरी का फोटो खींचने के विवाद में महिला सिपाही से अभद्रता की घटना वन स्टाप सेंटर में हुई। मंगलवार देर रात हुए घटनाक्रम में एक कथित मीडियाकर्मी को हिरासत में ले लिया गया, जिस पर शांति भंग में कार्रवाई हुई है। इस मामले में दोनों युवकों पर सिपाही की ओर से छेड़खानी, अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार हरदुआगंज की एक किशोरी को अपहरण के बाद उसे बरामद किया गया। इस पर उसे क्वार्सी स्थित वन स्टाप सेंटर में रखा गया । मंगलवार को हरदुआगंज थाने की महिला सिपाही उसके बयान कराने के बाद वन स्टाप सेंटर लाई। जहां उसे परिवार को सुपुर्द किया जा रहा था। इसी बीच दो युवक खुद को मीडिया से जुड़ा बताते हुए आए और किशोरी का फोटो खींचने लगे। चूंकि वह किशोरी थी। इस पर महिला सिपाही ने उसे रोका। आरोप है कि इस पर उन्होंने अभद्रता कर दी। साथ ही छेड़खानी करते हुए महिला सिपाही का हाथ पकड़कर खींच लिया। इसे लेकर वहां बखेड़ा हो गया। खबर पर थाने से पुलिस आ गई। महिला सिपाही की ओर से आरोपी जितेंद्र निवासी नौरंगाबाद व मधुर निवासी क्वार्सी को हिरासत में लिया गया। इनमें मधुर को छोड़ दिया गया। बाद में सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ तृतीय के अनुसार मामले में आरोपी को शांति भंग में पाबंद किया है और मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें