फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी में असफल हुआ तो व्यापारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के मसूदाबाद इलाके में बाइक चोरी में असफल होने पर एक बदमाश ने व्यापारी के साथ मारपीट कर दी और बाइक में तोड़फोड़ कर दी। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मसूदाबाद के किराना व्यापारी उपेंद्र बुधवार की रात दुकान से घर लौटे थे। बाइक घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और बाइक ले जाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच उपेंद्र को कुछ शक हुआ और बाहर निकले तो बाइक ले जाने की कोशिश करने वालों को टोका। इस पर उनमें से एक बदमाश उग्र हो गया और तमंचे की बट मारकर उपेंद्र का सिर फोड़ने के साथ मारपीट की। साथ ही बाइक में तोड़फोड़ कर दी। शोरशराबे पर लोगों को आते देखकर वह भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर के अनुसार सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें