विजेता टीम को सम्मनित करते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल।
- फोटो : CITY OFFICE
एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी के सहयोग से डॉ. एपीजे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला स्टार लाइन ने जीत लिया है। अंतिम मुकाबले से पहले टॉस जीतकर स्टार लाइन ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 219 रन बनाए। रियासत ने 51, मेंहदी हसन अंसारी ने 50, मोनू ने 36 और मुन्ना ने 28 रनों का योगदान दिया। जवाब के लिए उतरी रॉयल स्ट्राइकर की टीम 169 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच मोनू को दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुंवर आरिफ, पार्षद शाहिद मलिक, मंसूर अहमद, शान मोहम्मद, मुख्तार, रशीद, नीतू सिंह, नदीम खान आदि मौजूद रहे।