भुजपुरा सय्यदा मस्जिद में कोरोना के खात्मे के लिए नमाज पढ़ते नमाजी।
- फोटो : CITY OFFICE
रमजान के पहले जुमे की नमाज ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद व अन्य मस्जिदों में पढ़ी गई। इस दौरान कोरोना के खात्मे के लिए दुआ की गई।
पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना संक्रमण के दौर से लोग गुजर रहे हैं।
कोरोना के बढ़ते मामले के चलते मस्जिदों में पांच लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में कोविड-19 की गाइड लाइंस के तहत रमजान महीने के पहले जुमे को नमाज पढ़ी गई। मस्जिदों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। नमाज के दौरान कोरोना के खात्मे और लोगों की हिफाजत के लिए दुआ की गई। कई घरों में जुमे की नमाज पढ़ी गई। रमजान महीने में कुल चार जुमा पड़ेगा, जिसमें एक जुमा निकल गया है।