नवरात्र पर भजन संध्या में उपस्थित पूर्व मेयर शकुंतला भारती।
- फोटो : CITY OFFICE
नवरात्र फलाहार महोत्सव समिति ने मंगलवार को एटा चुंगी के एक लॉज में भजन संध्या व फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भेंटों पर सदस्य झूम उठे।
पं. लोकेश शास्त्री ने मां दुर्गा का पूजन विधि विधान से संपन्न कराया।
सांसद सतीश गौतम, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, मानव महाजन, पूर्व महापुर शकुंतला भारती आदि ने प्रमुख रूप से प्रतिभागिता की। यहां भगवान शंकर-पार्वती के स्वरूपों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर अनिल बघेल, संजीव सक्सेना, मनोज शर्मा, सुरेश शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश मदन वार्ष्णेय, शारदा प्रसाद शर्मा, मंजुल वार्ष्णेय, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद सिंघल, ज्ञानप्रकाश गौड़, कृष्णा गौड़ आदि मौजूद रहे।