श्री खाटू श्याम सेवा समिति के निवेदन एवं पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के प्रयासों से अलीगढ़-खाटू श्याम राजस्थान के लिए सीधी बस की व्यवस्था हो गई है। इस पर समिति के पदाधिकारियों ने विवेक बंसल का आभार जताया है। पटका पहनाकर उनका सम्मान भी किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष विशाल गर्ग, संदीप गर्ग, हर्षित सिंघल, प्रांजुल गर्ग, मनीष गौर, दिलीप शर्मा, नागेंद्र प्रताप सिंह, गिर्राज किशोर, अंकुर गौतम आदि मौजूद रहे।