सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी में आगे लगा बंफर।
- फोटो : CITY OFFICE
बंफर लगे वाहनों के खिलाफ फिर से परिवहन विभाग जाग गया है। एक फरवरी से इनके खिलाफ अभियान चलेगा। पकड़े जाने पर 5 हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। हालांकि 31 जनवरी तक का समय दिया गया है, जिसके तहत जिन भी वाहनों में बंफर लगे हैं, उन्हें वह स्वयं हटा लें। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि वाहनों पर बंफर लगाना गैरकानूनी है। इन्हें हटवाने के लिए पूर्व में भी अभियान चलाया जा चुका है। अब एक फरवरी से फिर से अभियान चलाने का आदेश आया है। मंडल में इसको लेकर संबंधित एआरटीओ व उनकी टीम अभियान चलाएगी। ब्यूरो