शहर में 28 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। एडीएम सिटी ने बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्त्रसंति, 20 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती, 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मदिवस, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 16 फरवरी को बसंत पंचमी, 19 फरवरी को हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स, 26 फरवरी को मो. हजरत अली का जन्मदिवस, 27 फरवरी को संत रविदास जयंती का पर्व मनाया जाएगा। शहर की स्थिति को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है।