फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में तिरंगा लगाने, हटाने और लगाने का चला काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में दो दिन तिरंगा लगाने, हटाने और लगाने का काम चला। रजिस्ट्रार कार्यालय से शताब्दी द्वार तक खंभों पर तिरंगा लगाया गया था। तिरंगा झुका होने की शिकायत पर उसे उतार लिया गया था। बाद में पाइप सीधा करके तिरंगे लगाए गए।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एएमयू में भी विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। रजिस्ट्रार कार्यालय से शताब्दी द्वार तक सड़क के बीच लगे खंभों पर तिरंगे लगाए गए थे। एक-एक खंभे पर दो-दो तिरंगे लगे थे, जो सीधे झुके हुए थे। इसकी शिकायत की गई। इसके बाद एएमयू प्रशासन ने सभी तिरंगे उतरवा लिए। फिर खंभों पर लगे छोटे पाइप जो झुके थे, उनमें दूसरा सीधा पाइप लगाकर तिरंगे लगा दिए गए। एएमयू परिसर में यह चर्चा का विषय बना है। तिरंगे लगाने, हटाने और लगाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें