फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति के फेर में फंसी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
साकार विश्वहरि के आयोजन स्थल पर मंगलवार को हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का कार्यक्रम अनुमति के फेर में फंसकर रह गया। आयोजकों ने आयोजन के साथ-साथ पुष्पवर्षा की अनुमति तो एसीएम द्वितीय से ले रखी थी। मगर व्यावसायिक उड़ान के लिए धनीपुर हवाईपट्टी के प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट से न तो आयोजकों और न फ्लाइंग क्लब ने अनुमति ली। इसी के चलते हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा नहीं हो सकी और आयोजक व अनुयायी देखते रह गए।
विज्ञापन

हुआ यूं कि इस आयोजन के लिए हरदुआगंज के राजाराम अग्रवाल की ओर से अनुमति ली गई। एसीएम द्वितीय को दो आवेदन दिए गए। इनमें से एक में आयोजन की अनुमति और 2 अगस्त मंगलवार को पुष्पवर्षा की अनुमति के थे। दोनों पर पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अनुमति जारी कर दी गई। आयोजक राजाराम अग्रवाल के अनुसार उन्होंने इसके लिए धनीपुर हवाईअड्डे के पायनियर क्लब से हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराना तय किया। ऐन वक्त पर हवाईपट्टी के केयर टेकर ने यह उड़ान न होने देने की बात कह दी। उन्हें आयोजकों ने अनुमति भी दिखाई। मगर केयर टेकर ने हवाईपट्टी के उड़ान प्रभारी की अनुमति मांगी। वह आयोजकों के पास नहीं थी। इसके चलते यह पुष्पवर्षा नहीं हो सकी। इसे लेकर क्लब से जुड़े इंस्ट्रक्टर अभिमन्यु का कहना है कि उनको केयर टेकर ने उड़ान नहीं करने दी। अब अनुमति किस स्तर से नहीं थी। ये आयोजक ही बता सकते हैं। इधर, हवाईपट्टी प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट बताते हैं कि हवाईपट्टी पर तीन फ्लाइंग क्लब कार्यरत हैं, जिन्हें सिर्फ प्रशिक्षण के लिए उड़ान की अनुमति है। अगर व्यावसायिक उड़ान करता है तो इसके लिए अलग से अनुमति शुल्क जमा कर लेनी होती है। अगर आयोजक चाहते तो इसके लिए वह अनुमति ले सकते थे। किसी आयोजक का फोन जरूर आया था। मगर अनुमति लेने कोई नहीं आया। चाहे वे किसी अन्य जगह से फ्लाइंग क्लब से हेलीकॉप्टर लेकर आते तो उसे भी हमारे यहां शुल्क जमा कर अनुमति लेनी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें