महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 दिसंबर 2020 को दिल्ली में मंगोलपुरी के इमरान से हुई थी। उस समय यह बात छिपाई गई कि इमरान पहले से शादीशुदा और दो बच्चों को पिता है। अब महिला के परिवार से दहेज में पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और न देने पर उत्पीड़न किया गया। इतना ही नहीं, उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अलीगढ़ में जमालपुर इलाके की महिला संग दिल्ली के ससुरालियों ने कभी न भुला पाने वाला धोखा किया है। उन्होंने दो बच्चों के पिता संग युवती की शादी करा दी। अब उसे दहेज में पांच लाख रुपये के लिए तीन तलाक दे दिया गया। इस संबंध में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में महिला अक्शा के अनुसार उसकी शादी 23 दिसंबर 2020 को दिल्ली मंगोलपुरी सुल्तानपुरी के इमरान संग हुई। उस समय यह बात छिपाई गई कि इमरान पहले से शादीशुदा और दो बच्चों को पिता है। अब अक्शा के परिवार से दहेज में पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और न देने पर उत्पीड़न किया गया। इतना ही नहीं, उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने लगे। इस दौरान कई बार उसका गर्भपात भी कराया गया। पूर्व में विवाद पर थाने में शिकायत पर समझौता कर दिया।
इसके बाद 26 मई को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। अब 25 जुलाई को इमरान व उसके पिता मुखत्यार अली घर आए और मारपीट कर भाग गए। इस संबंध में पति इमरान, ससुर मुखत्यार, साम खातून, बिचौलिया आस मोहम्मद, आस मोहम्मद की पत्नी मुमताज को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर महिला थाना सरिता द्विवेदी ने मुकदमे की पुष्टि की है।