अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा 4 मई को 33 केंद्रों पर होगी। इन केंद्रों पर 15,631 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
एएमयू के कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। परीक्षा देने के लिए आगरा, बरेली, बिजनौर, संभल, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, बुलंदहशर, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ सहित अन्य जिलों और राज्यों से परीक्षार्थी 3 मई देर शाम तक आए। शेष परीक्षार्थी 4 मई सुबह तक आएंगे। प्रवेश परीक्षा वीमेंस कॉलेज, कला संकाय, यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, एसटीएस स्कूल, आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल, एएमयू गर्ल्स स्कूल, एसएस सीनियर सेकेंडरी ब्वायज, एके तिब्बिया कॉलेज, विधि विभाग सहित अन्य केंद्रों पर होगी।