फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नगर निगम के चालकों ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन देते वर्कशॉप ड्राइवर संघ के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम के ड्राईवर आशीष के मारपीट से आक्रोशित नगर निगम के चालकों ने सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में वकर्शाप ड्राईवर संघ ने आरोपी लोगों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है। नगर निगम वर्कशॉप ड्राईवर संघ के अध्यक्ष शेखर जीवन एवं महामंत्री उदय सिंह ने सहायक नगर आयुक्त के माध्यम से नगर आयुक्त को शुक्रवार को ज्ञापन दिया है। आशीष के साथ सासनीगेट थाना क्षेत्र के एडीए कॉलोनी आरके पुरम क्षेत्र में मारपीट हुई थी। संघ के पदाधिकारियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। संघ नेताओं का कहना है कि आशीष मृत गाय की कंट्रोल रूम में सूचना मिलने पर निस्तारण के लिए गया था। वहां पर आशीष के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 24 घंटे के अंदर आरोपी लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो चालक सफाई कार्य ठप कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें