फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस: शिकायत निस्तारण में अलीगढ़ नगर निगम चौथे पायदान पर, इस कारण से आया सुधार

Tue, 19 Sep 2023 12:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि शिकायतों की निरंतर समीक्षा और अधीनस्थों को गुणवत्ता पूर्वक आईजीआरएस निस्तारण के लिए प्रेरित करने से ही नगर निगम की रैंक मे सुधार आया है। नगर निगम का प्रयास रहेगा कि अलीगढ़ आगामी रैंकिंग में टॉप-3 में शामिल रहे।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण की है। जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश में रैंकिंग निर्धारण के लिए एक मासिक मूल्यांकन प्रपत्र प्रचलित है। मूल्यांकन में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगर निगमों में अलीगढ़ चौथे पायदान पर आया है।

विज्ञापन

 
इस सूची में नगर निगम प्रयागराज पहले, बरेली दूसरे, मुरादाबाद तीसरे एवं अलीगढ़ चौथे एवं मथुरा पांचवें स्थान पर है। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने इसका श्रेय अपर नगर आयुक्त-2 ऋतु पूनिया को देते हुए कहा कि शिकायतों की निरंतर समीक्षा और अधीनस्थों को गुणवत्ता पूर्वक आईजीआरएस निस्तारण के लिए प्रेरित करने से ही नगर निगम की रैंक मे सुधार आया है। नगर निगम का प्रयास रहेगा कि अलीगढ़ आगामी रैंकिंग में टॉप-3 में शामिल रहे। इसके लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी पूर्ण क्षमता के साथ गुणवत्ता पूर्वक शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें